रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के सोलागिडीह, भवानीपुर में नागरिक चेतना समिति की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समिति विगत 42 वर्षों से लगातार छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित भाव से जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार नागरिक चेतना समिति द्वारा इस वर्ष भी व्रतियों के लिए फल, दूध, अगरबत्ती, पेयजल और अन्य आवश्यक सामग्रियों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। चास नगर निगम के सहयोग से वर्तमान में घाटों की साफ-सफाई और कैंप निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे 15 नवंबर तक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।
समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों में सांसद प्रतिनिधि विक्रम कुमार महतो ने 14 नवंबर को कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक संस्कृति का सबसे पवित्र पर्व है। नागरिक चेतना समिति पिछले 42 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन करते हुए व्रतियों की सेवा कर रही है। नगर निगम के साथ मिलकर साफ-सफाई और कैंप का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और कल तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। हारू झरियात, रमेश महतो एवं करमचंद गोप ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से यह सेवा शिविर हर साल सफलता के नए आयाम गढ़ता है। हमारा प्रयास रहता है कि चास क्षेत्र के सोलागिडीह घाट पर आने वाले किसी भी व्रती या श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

राजा मुखर्जी, राकेश सिंह एवं आशीष महतो ने कहा कि यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकजुटता और सेवाभाव का प्रतीक है। दूध, फल, पानी और पूजन सामग्री वितरण के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मीठू लाल सरकार, उत्तम महतो एवं विवेकानंद प्रजापति ने कहा कि चास नगर निगम का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे सफाई व्यवस्था समय पर पूरी हो रही है। समिति के सभी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर कैंप को अंतिम रूप देने में लगे हैं। किंकर महतो, राघव डे एवं अजीत सिन्हा ने कहा कि पिछले 42 वर्षों से इस विरासत को आगे बढ़ाना हमारे लिए गर्व की बात है।
कल तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, ताकि छठ व्रतियों को एक बेहतर और सुविधायुक्त माहौल मिल सके। आशीष बनर्जी, अजय झरियात एवं गंगाधर महतो ने कहा कि महापर्व के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समिति का हर एक सदस्य अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है। नीरज सिंह एवं रामनरेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन हम सभी की सामूहिक निष्ठा का परिणाम है। सभी के सहयोग से इस वर्ष का सेवा शिविर और भी अधिक भव्य और सुव्यवस्थित होगा। छठ पर्व के अवसर पर इस पूरे आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में उपरोक्त गणमान्य सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के तमाम युवा और ग्रामीण रहिवासी पूरी तन्मयता से सहयोग दे रहे हैं।
![]()













Leave a Reply