Advertisement

सिटी पार्क मॉर्निंग वॉक चेन छिनतई व् हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान भुजाली से हमला कर सोने की चेन छिनतई मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय करण बाउरी और प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की भुजाली और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा घटनास्थल से एक चप्पल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार बीते 20 नवंबर की सुबह सात बजे सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक राहगीर को अपराधियों ने भुजाली से घायल कर दिया था। इसके बाद गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। मामले में सिटी थाना में कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छिनी गई सोने की चेन उन्होंने चास के अपने एक परिचित को दे दी थी। इसके बदले उन्हें 20 हजार रुपये मिले थे। दोनों ने रकम आपस में बांटने की योजना बनाई थी। इसमें से 10 हजार रुपये खर्च कर दिए गए, जबकि शेष 10 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी सिटी पार्क और आसपास के इलाकों में महिलाओं व अन्य राहगीरों की रेकी करते थे और मौका देखकर चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। चेन लेने वाले तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *