Advertisement

वन सुरक्षा समिति की बैठक में कच्ची लकड़ी काटने व बेचने पर रोक का निर्णय

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हिसीम पंचायत भवन में 22 नवंबर को वन सुरक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो जबकि संचालन दिलीप कुमार महतो द्वारा किया गया।

बैठक में जंगल की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। ​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जंगल में हो रहे अवैध पातन (कटाई) पर सख्त रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि जंगल हो या रैयती प्लॉट, किसी भी स्थान पर कच्ची लकड़ी काटने या बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अवैध कटाई की घटनाओं को रोकने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा 23 नवंबर से नियमित रूप से गश्ती शुरू करने का निर्णय भी लिया गया।

​बैठक के दौरान आनंद कुमार महतो ने कहा कि जंगल और पर्यावरण को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जंगल हो या रैयती प्लॉट, कच्ची लकड़ी की अवैध कटाई व बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कहा कि कल से समिति के सदस्य लगातार गश्ती करेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील कुमार महतो, मनोज हेंब्रम, सोमर महतो, महेश महतो, देवलाल महतो, झरी, रविन्द्र महतो, प्रमोद महतो, अखलेश्वर महली, सरोज महतो, जयराम महतो, बिमलेश कुमार, अजय महतो, वकील महतो, अखिलेश्वर घांसी, नीतेश करमाली, घनु महतो, कमलेश महतो, रामेश्वर महतो, मनोज महतो, सजरू महतो सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य व ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *