अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले के क्राफ्ट ग्राम में लगा समस्तीपुर जिला के हद में चांदपुर धमौन-हसनपुर गुर्दा का बांस कला केंद्र प्रदर्शनी स्टॉल सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना है। राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार रामचंद्र राम और उनके पिता बालेश्वर राम की लोकख्याति प्राप्त इस प्रदर्शनी में भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष की मनमोहक प्रतिमा आमजनों का ध्यान सबसे अधिक खींच रही है।
उक्त स्टॉल पर कलाकृतियों को निहारने और खरीदारी के लिए मोल-तोल करने वाले पर्यटक व् दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ रही है। गजेन्द्र मोक्ष के अलावा विघ्नहर्ता श्रीगणेश, मोर और बाज पक्षी की बांस निर्मित आकृतियां भी सैलानियों को खूब लुभा रही हैं। प्रदर्शनी स्टॉल पर मौजूद समस्तीपुर जिला के हद में पटोरी प्रखंड के चांदपुर धमौन-हसनपुर गुर्दा रहिवासी सचिन कुमार ने बताया कि इस वर्ष बांस शिल्प की लगभग 100 विविध कलाकृतियां मेले में लाई गई हैं।

उन्होंने विभिन्न उत्पादों की कीमतों की जानकारी देते हुए बताया कि गज-ग्राह की प्रतिमा ₹7,500, भगवान रामचंद्र की प्रतिमा ₹6,500 और टाइटेनिक जहाज की प्रतिकृति ₹2,500 में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बांस कला केंद्र की प्रदर्शनी में बिक्री के लिए उपलब्ध गज-ग्राह की प्रतिमा ₹7,500, भगवान रामचंद्र की प्रतिमा ₹6,500, विघ्नहर्ता श्रीगणेश ₹6,000, बड़ा मोर ₹4,500, टाइटेनिक जहाज ₹2,500, ताजमहल ₹2,500, बाज पक्षी ₹1,200, हेलीकॉप्टर ₹1,200, टेबल लैंप ₹1,000, छोटा मोर ₹550, घर (प्रतिकृति) ₹300, फूल (प्रति नग) ₹250, कप ₹100 निर्धारित है।

स्टॉल शिल्पी सचिन कुमार के अनुसार, उनका परिवार वर्षों से सोनपुर मेले में अपनी कला का प्रदर्शन करता आ रहा है। ज्ञात हो कि, शिल्पकार रामचंद्र राम को उनके उत्कृष्ट बांस शिल्प के लिए राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। पिछले वर्ष मेला में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी सम्मानित हो चुके हैं।
![]()













Leave a Reply