Advertisement

समाज के उत्थान को ले ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने तेज की संगठन विस्तार की कवायद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ब्राह्मण समाज के मुद्दों, अधिकारों और उत्थान को लेकर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ झारखंड प्रदेश ने संगठन विस्तार की पहल तेज कर दी है।

इसी क्रम में बोकारो सर्किट हाउस में संघ के संयोजक पप्पू तिवारी की अध्यक्षता में 22 नवंबर को बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो जिला कमेटी के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी।

इस दौरान कुंज बिहारी पाठक समेत अन्य सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों और समाज की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे। पाठक ने बताया कि संस्था राज्य में पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को विभिन्न क्षेत्रों में उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाज को एकजुट कर संगठित करना समय की आवश्यकता है।

संयोजक पप्पू तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के कल्याण, सामाजिक उत्थान और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से जिला कमेटियों का विस्तार किया जा रहा है। संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *