Advertisement

विवाद में नाती ने नाना का धारदार हथियार से रेता गला, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के आरगामो गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पैसे के विवाद में एक नाती ने अपने ही नाना पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेतने का प्रयास किया।

घटना में हिरन तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी की पहचान भेंडारा रहिवासी चंदन तुरी के रूप में की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपी चंदन अपने मामा के घर आरगामो आया था। वहां उसने नाना से पैसे मांगे। इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में चंदन ने धारदार हथियार से नाना के गले पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय रहिवासियों ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पुत्री जीरा देवी ने बताया कि उनके पिता ने बहन के बेटे को पहले 20 हजार रुपये दिए थे। आरोपी फिलहाल नाना के साथ ही रह रहा था। इसी पैसे को लेकर उसने हमला किया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *