Advertisement

भारतीय संस्कृति का अद्भुत दर्शन है छठ महापर्व-डॉ प्रभाकर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हमारी भारतीय संस्कृति का अद्भुत दर्शन है छठ महापर्व। जहाँ आस्था केवल उगते सूर्य के स्वागत तक सीमित नहीं, बल्कि अस्ताचलगामी सूर्य के प्रति भी उतनी ही श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करती है।

उक्त बाते लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर 15 नवंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि विश्व का एकमात्र भारतीय संस्कृति का अद्भुत दर्शन है छठ महापर्व। जहाँ आस्था केवल उगते सूर्य के स्वागत तक सीमित नहीं, बल्कि अस्ताचलगामी सूर्य के प्रति भी उतनी ही श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है। कहा कि जीवन के उत्कर्ष के साथ-साथ अवसान की बेला का सम्मान करना ही इस पर्व का सबसे सुंदर संदेश है।

उन्होंने कहा कि संध्या बेला में जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी तथा उदियमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने वाले समस्त व्रतियों की श्रद्धा और तपस्या सफल हो तथा उनकी मनोकामनाएँ पूर्ण हों। कहा कि छठी मईया की कृपा और सूर्यदेव का आशीष सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार करे।

व्रतियों की मंगल-कामनाएँ फलीभूत हों और इस पावन अनुष्ठान का पुण्यफल सभी स्वजनों, प्रियजनों एवं इष्ट-मित्रों को प्राप्त हो। उन्होंने छठ महापर्व पर आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि लोक आस्था का यह महा पर्व हम सबके जीवन में सद्भाव, समर्पण और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाता रहे, यही भगवान भास्कर तथा छठी मईया से मेरी कामना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *