Advertisement

डीसी-एसपी ने नया मोड़ में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

किया धरती आबा के संघर्ष व् बलिदान को याद; विरासत की रक्षा का दिया संदेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने बोकारो स्टील सिटी के नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर आयोजित जयंती समारोह में डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है धरती का पिता और धरती का रक्षक। उन्होंने अपनी धरती, प्रकृति और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार और संघर्ष उन्हें महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आज केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज की पहचान और गौरव के प्रतीक हैं। उनके जन्मदिवस को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

डीसी ने कहा कि झारखंडवासियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे धरती आबा के विचारों से प्रेरणा लेकर प्रकृति, पर्यावरण और अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने इस अवसर पर झारखंड राज्य के निर्माण एवं देश की आजादी में योगदान देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीर शहीदों को भी नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर एसपी नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा, सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वेदांत शंकर एवं प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता (एसी) सुनील चन्द्र सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बोकारो जिला एवं समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *