Advertisement

स्वच्छता अभियान; रन फोर झारखंड के तहत प्रखंड मुख्यालय से छठ घाट तक दौड़

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। रन फोर झारखंड के तहत बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड मुख्यालय से खंभरा छठ घाट तक चलाया गया स्वच्छता अभियान दौड़। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) एवं थाना प्रभारी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार रन फॉर झारखंड अभियान के तहत 15 नवंबर को जिला के हद में गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी मो. आफताब आलम, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो एवं आईईएल थाना प्रभारी श्यामलाल मंडल सहित कई पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर गोमिया प्रखंड मुख्यालय से खम्हरा छठ घाट तक दौड़ लगाई गयी।

बताया जाता है कि खंभरा छठ घाट पहुँचने के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा छठ घाट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। कार्यक्रम का उद्देश्य अमजनों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ झारखंड के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ रहें और स्वच्छ झारखंड के निर्माण में अपना योगदान दें को बढ़ावा देना रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *