कार्यालय संवाददाता/मुंबई। लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ पूजा हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नवी मुंबई में रह रहे बिहार, झारखंड एवं पूर्वांचल के लाखों लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समिति द्वारा छठ महापर्व को श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर पहल की जा रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ना है।
छठ महापर्व पर समिति द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर जोर
छठ घाट की व्यवस्था: श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित छठ घाट उपलब्ध कराने तथा घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना। पूजा स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास करना। प्रकाश व्यवस्था: संध्या अर्घ्य एवं प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हेतु संबंधित प्रशासन से समन्वय करना। सुरक्षा व्यवस्था: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग एवं पुलिस प्रशासन की सहायता से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की पहल। महिलाओं एवं व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रयास। चिकित्सा एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था हेतु प्रशासन से सहयोग लेना। यातायात एवं पार्किंग, छठ घाटों तक श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने का प्रयास।
सामूहिक सहयोग का अनुपम उदाहरण है लोक आस्था का पर्व
समिति का मानना है कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक सहयोग का अनुपम उदाहरण है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार एवं नवी मुंबई महानगरपालिका से भी आग्रह किया जा रहा है कि छठ महापर्व के महत्व को देखते हुए नवी मुंबई में स्थायी एवं व्यवस्थित छठ घाटों के निर्माण तथा आवश्यक सुविधाओं की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पहल में बिहार फाउंडेशन एवं नवी मुंबई समन्वयक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सामूहिक रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समिति की ओर से अपील है कि सभी समाज बंधु, मातृशक्ति, युवा एवं नागरिक लोक आस्था के पावन पर्व को स्वच्छता, सहयोग, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करें। नवी मुंबई के आयोजन में नगरपालिका एवं प्रशासन पूरा सहयोग कर रही है और विशेषकर दबंग दुनिया के संपादक का विशेष योगदान रहा उन्होंने छठ पूजा को विशेष दर्जा देते हुए लगातार छठ पूजा में होने वाली समस्याओं से प्रशासन एवं सरकार को अवगत कराते रहें हैं।
विभिन्न क्षेत्रों के मुख्य आयोजकों में फिलहाल 10 नाम
नवी मुंबई के छठ पूजा के मुख्य आयोजकों में विभिन्न एरिया के संस्था सम्मिलित है
(1) शिव साई सामाजिक सेवा संस्था, कामोठे आयोजक ए.के.सिंह, मुरारी ठाकुर, सेवा फाउंडेशन आयोजक राजेश श्रीवास्तव (2) छठ पूजा समिति, उलवे आयोजक विकास सिंह (3) खांदेशवर छठ पूजा सामाजिक संस्था खांदा कॉलोनी आयोजक अवधेश शुक्ला, अबोध राउत (4) उत्तर भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष दीपक चौधरी
गुणाली तालाव घनसोली नवी मुंबई (5) छठ पूजा चैरिटेबल ट्रस्ट छत्रपति शिवाजी तालाब घनसोली आयोजक मुनिंद्र झा (6) छठ पूजा ट्रस्ट नवीन पनवेल अदई तालाब सेक्टर-8- नवीन पनवेल ईस्ट आयोजक जितेन्द्र तिवारी (7) सार्वजानिक पूजा एवं संस्कृतिक महोत्सव ट्रस्ट, बेलापुर आयोजक प्रहलाद महासेठ (8) सूर्योपासना महापर्व उत्सव मंडल कलंबोली आयोजक संजीत सिंह, नीरज मिश्रा (9) भोजपुरी वेलफेयर एसोसिएशन कोपरखैरने आयोजक संजय पांडे (10) खारघर सुदर्शन झा के अलावा और भी मुंबई, पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में लोक आस्था के महापर्व को मनाया जाता है।
Tegs: #Initiative for grand celebrations and better arrangements for Chhath, the great festival of folk faith,in Navi Mumbai
![]()













Leave a Reply