Advertisement

जर्जर मार्ग को ले सरिया से लदे ट्रेलर को आक्रोशित रहिवासियों ने रोका

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। ग्रामीण क्षेत्र की सड़को की बदतर हालत से परेशान आक्रोशित रहिवासियों ने सरिया से लदे ट्रेलर वाहन को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ में रोक दिया। कई घंटे बाद उक्त ट्रेलर को छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र महुआटांड़ पंचायत में बजरंगबली मंदिर के समीप 15 नवंबर को आक्रोशित रहिवासियों ने सरिया से लदे ट्रेलर को रोक दिया।

आक्रोशित रहिवासियों ने बताया कि अति सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण यह विकास से पिछड़ा हुआ है। कहा कि बड़ी मुश्किलों से इस पंचायत में सड़क का निर्माण कराया गया है। भारी भरकम वाहनों के आने जाने से सड़क पहले ही खराब हो चुकी है, अगर इस तरह चलता रहा तो आने वाले कुछ समय में यह पक्की सड़क पूरी तरह से खराब हो जाएगी। फिर यहां के रहिवासियों को खराब सड़क होने पर आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस कारण सरिया से लदे ट्रेलर गाड़ी को रोक दिया गया है।

बताया जाता है कि कई घंटे तक सड़क पर ही खड़ी रही ट्रेलर वाहन को रहिवासीयों ने हिदायत देकर अंत में छोड़ दिया। ग्रामीण रहिवासियों को ट्रेलर चालक आश्वस्त किया कि फिर इस ओर से भारी वाहन को लेकर नहीं आएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *