धरती आबा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प ले-डॉ लंबोदर महतो
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमा कला पंचायत के बुढ़वाटांड़ गांव में 15 नवंबर को रॉयल क्लब के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बजरंगबली मंदिर प्रांगण में किया गया।
इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, स्थानीय मुखिया सावित्री देवी, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी अशोक राम, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, जय कुमार मुंडा, बबलू उरांव सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों ने उनके संघर्ष, बलिदान और देश की आजादी के लिए किए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर उन्हें नमन करते हुए हम सभी को उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही छठी मैया से प्रार्थना की कि उनकी अपार कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।
इस मौके पर मनीष साव, आशीष कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप पांडेय, प्रकाश महतो, मुकेश मुंडा, कुंभकरण मुंडा, राजेंद्र महतो, वीरचंद पटेल, दशरथ कुमार, लक्ष्मण मुंडा, अमर मुंडा, रोहित कुमार, सूरज साव, सनोज मुंडा, लालदेव महतो, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, समीक्षा, नीलम, संजना, गुंजन कुमारी, ललिता देवी, मीना देवी सहित रॉयल क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। सभी ने पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।
![]()













Leave a Reply