रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के भाजपा मंडल कार्यालय खैराचातर में मंडल कार्यकारिणी समिति के विस्तार हेतु 14 नवंबर को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनन्द कुमार महतो ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकारिणी का विस्तार करना रहा।
जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने-अपने विचार रखे। बैठक में नेताओं और पदाधिकारियों के मिले-जुले बयान सामने आये।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आनन्द कुमार महतो ने कहा कि संगठन की असली ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। मंडल कार्यकारिणी समिति के विस्तार का मुख्य उद्देश्य हर एक क्षेत्र और बूथ तक पार्टी की पहुंच को मजबूत करना है। कहा कि हम सब मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष बाणेश्वर महतो ने कहा कि संगठन को सुचारू रूप से चलाने और आमजनों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार समय की मांग है।
सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के कार्यों में जुटना होगा। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तुलसी दास जायसवाल एवं महानंद महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को एक नई दिशा मिलेगी। हमें पूरा विश्वास है कि खैराचातर मंडल में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा और हम रहिवासियों के हितों के लिए और अधिक प्रभावी रूप से कार्य कर सकेंगे।
मौके पर मंडल पदाधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने साझा रूप से कहा कि आज की बैठक में लिए गए निर्णयों से हमारे सांगठनिक ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। हम सभी मिलकर पार्टी की नीतियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

मीडिया प्रभारी अमूल्य कुमार डोम ने कहा कि संगठन के विचारों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता अहम है। आज की इस बैठक से संगठन को और अधिक धार मिलेगी। बैठक में उपरोक्त के अलावा खैराचातर मंडल पदाधिकारी राजेश्वर महतो, अनीश जायसवाल, रामचरण महतो, प्रफुल्ल कुमार महतो, उमेश तिवारी, कामेश्वर ठाकुर, कमल दास, गजानंद महतो, मनोहर महतो, सुरेन महतो, राजकमल महतो, रवि कुमार झा, मुकेश गोस्वामी, महेश महतो, सिदाम महतो, हरिहर महतो, अभय जायसवाल, धनंजय जायसवाल, रविंदर महतो, बबलू जायसवाल आदि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने आगामी कार्यक्रमों को पूरी तन्मयता से सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply