Advertisement

छठ व्रत का पहला अर्घ संपन्न, छठ व्रतीयों ने श्रद्धापूर्वक दी अस्ताचलगामी सूर्य को दी अर्घ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर 15 नवंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतीयों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर (डूबते सूर्य) को अर्घ अर्पित की। जिले के विभिन्न नदियों तथा तालाबों में आस्था का सैलाब उमर पड़ा। श्रद्धालुओं ने जहां डूबते सूर्य को नमन कर अपनी आस्था पकट किया वहीं बच्चे पटाखे फोड़ने में मशगुल दिखे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में देवनद दामोदर नदी तट, गरगा नदी तट, कोनार नदी तट, बोकारो नदी तट सहित विभिन्न प्रखंड क्षेत्रो के तालाबों पर बने छठ घाटों में छठ व्रती कमर तक जल में स्नान के पश्चात अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित की। इस अवसर पर सर्वाधिक भीड़ दामोदर नदी तट के बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित खेतको पुल से बाबू क्वाटर तक देखने को मिला, जहां सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में छठ व्रती तथा हजारों श्रद्धालूजन उपस्थित थे।

इसके अलावा रेलवे कॉलोनी के समीप छठ घाट, जरीडीह बाजार के समीप छठ घाट, बेरमो स्टेशन छठ घाट, करगली गेट छठ घाट, ढोरी खास छठ घाट, तुरियो छठ घाट, राजाबेड़ा छठ घाट, चंद्रपुरा छठ घाट, दुग्दा छठ घाट, गरगा नदी तट पर चास चेक पोस्ट के समीप छठ घाट, गुजरात कॉलोनी छठ घाट, भोजपुर कॉलोनी छठ घाट, कोनार नदी तट कर्माटांड़ छठ घाट, आईएल छठ घाट, पिपराडीह कर्मटिया छठ घाट, स्वांग कोलियरी छठ घाट, लोहा पुल बोकारो थर्मल छठ घाट, बोकारो नदी तट के होसिर पुल छठ घाट, बांध छठ घाट आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।

इसके अलावा पेटरवार, कसमार, नावाडीह, चंद्रपुरा, गोमिया, बेरमो, चास, चंदनकियारी प्रखंडो के तालाबों पर बनाये गये छठ घाटों पर छठ व्रतीयों ने श्रद्धापूर्वक अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न छठ घाटों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस की तैनाती रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *