प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर की सायंकालीन बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के दामोदर नदी, खाजो नदी सहित तालाबों की विभिन्न छठघाटों में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्तिभाव से अर्घ्य अर्पित किए।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार प्रखंड के हद में विभिन्न पंचायतों में अधिकांश जाति समाज में पारिवारिक सदस्यों की मौत के कारण इस महापर्व का आयोजन बहुत कम परिवारों में देखने को मिला है। इस कड़ी में पेटरवार की अंगवाली में मात्र एक दर्जन परिवारों में ही इस पर्व का आयोजन हुआ।
बताते हैं कि आज सायंकालीन बेला में प्रखंड के हद में अंगवाली के दामोदर नदी स्थित तट पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किए।
पेटरवार पुलिस की टीम, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उपमुखिया रियाज अहमद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता महापर्व आयोजकों के सहायतार्थ जुटे रहे। छठ पर्व के अवसर पर इस बार सीसीएल धोरी एरिया की सीएसआर कोष से अंगवाली स्थित छठ घाट पर कोई सहयोग नहीं मिली।अलबत्ता गांव के ही एक श्रद्धालु युवक गौरव मिश्रा द्वारा तोरणद्वार का निर्माण तथा व्रतधारियों के बीच सूप व फल, नारियल आदि वितरित किए गये। ज्ञात हो कि, 16 नवंबर को प्रातःकालीन उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित के साथ महापर्व का विधिवत समापन किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply