रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित शिवराम बांध और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्रखंड प्रशासन एवं पेयजल व स्वच्छता मिशन की ओर से 15 नवंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर बांध परिसर की साफ-सफाई की और स्थानीय रहिवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
जानकारी के अनुसार उक्त अभियान के तहत बांध के किनारों पर जमा कचरे व प्लास्टिक का उठाव कर उसका उचित निस्तारण किया गया। मौके पर मौजूद बीडीओ नम्रता जोशी और सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नम्रता जोशी ने कहा कि कसमार प्रखंड कस शिवराम बांध हमारे क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण धरोहर और जल स्रोत है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह अभियान तभी सफल होगा, जब स्थानीय ग्रामीण और यहां आने वाले रहिवासी कचरा इधर-उधर न फेंककर स्वच्छता बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग देंगे।
अंचलाधिकारी (सीओ) नरेंद्र कुमार सिंह ने जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल स्रोतों के आसपास गंदगी और प्लास्टिक जमा होने से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि जल भी प्रदूषित होता है। कहा कि यह अभियान एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और ग्रामीणों को भी अपने आसपास के जल स्रोतों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहकर दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। ज्ञात हो कि, स्वच्छता अभियान में प्रखंड व अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण रहिवासी भी उत्साह के साथ शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply