Advertisement

प्रेम प्रसंग में बाधा बनी तो गला घोंटकर की हत्या, प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में 6 अगस्त को प्रेस वार्ता कर पुलिस द्वारा हत्याकांड का खुलासा किया गया।

बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जिला के हद में जरीडीह थाना कांड क्रमांक-133/26 के उद्भेदन का दावा किया गया है।

आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सिंह द्वारा कहा गया कि जरीडीह थाना क्षेत्र के बनचास टोला चट्टी गोड़ा के जंगल किनारे बीते 5 अगस्त को पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवती आरती हेंब्रम हत्याकांड में पुलिस ने मामले में युवती के प्रेमी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बताते चले कि मृतिका आरती हेंब्रम, पिता स्व. मिस्री हेंब्रम, पिठौरिया, चांपी, थाना-तेनुघाट ओपी की मां वादिनी बूंदी देवी के आवेदन पर जरीडीह थाना में कांड क्रमांक-133/26 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक जरीडीह शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई जांच में पता चला कि मृतिका का प्रेम संबंध करीब डेढ़ वर्षों से मनोज मरांडी के साथ चल रहा था। इस क्रम में बीते 2 अगस्त को मनोज ने शादी कर घर ले जाने की बात कही थी। लेकिन घर में रखने के दौरान मनोज के पिता नाजीर मरांडी और माता सरस्वती देवी ने इसका विरोध किया।

पुलिस के अनुसार बीते 4 अगस्त की शाम को तीन अभियुक्तों ने आरती को रास्ते से हटाने के लिए घर के पीछे बाड़ी में पहले गला दबाकर हत्या कर दी। फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में लगभग 19 वर्षीय मनोज मरांडी, लगभग 60 वर्षीय नाजीर मरांडी तथा 55 वर्षिया सरस्वती देवी रहिवासी बनचास टोला चट्टी गोड़ा, थाना जरीडीह शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल और एक बैग में रखा कपड़ा बरामद किया है।

छापामारी दल में अंचल पुलिस निरीक्षक जरीडीह शैलेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी जरीडीह विपिन चंद्र महतो व् पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार विश्वकर्मा सहित पुलिस बल शामिल थे। पुलिस के अनुसार गहन पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और बरामदगी के आधार पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *