Advertisement

सघन पुनरीक्षण उपरांत मतदाता सूची की पहली प्रकाशन, बूथों पर चिपका सूची

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। चुनाव आयोग के निर्देश एवं बोकारो जिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेश पर बीते 30 जून से 29 जुलाई तक चलाये गये विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर-26) उपरांत बीते 5 अगस्त को मतदाता सूची जारी कर दी गयी।

जानकारी के अनुसार सघन पुनरीक्षण प्रथम तालिका 6 अगस्त को प्रायः सभी मतदान केंद्रों में संबंधित बीएलओ द्वारा उक्त तालिका चिपकाया गया है। इस क्रम में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा के दस पंचायतों की 54 बूथों में तथा गोमिया विधानसभा के 13 पंचायतों की सभी बूथों में मतदाता सूची चिपकाए गये हैं।

पेटरवार प्रखंड के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो (बेरमो) एवं अंचल अधिकारी अशोक राम (गोमिया) ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार सभी मतदाताओं से अपनी एवं पारिवारिक सदस्यों के नाम अवलोकन कर संतुष्टि जता लें या किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित बीएलओ से मिलकर आपत्ति/दावा प्रपत्र भर सकते हैं।

ज्ञात हो कि पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी, पिछरी उत्तरी व् दक्षिणी, चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी, मायापुर, चांदो, खेतको, चांपी आदि पंचायतों की बूथों पर सूची टांग दिया गया है। इसे लेकर क्षेत्र के रहिवासियों में कौतूहल देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *