Advertisement

सावन में हरा रंग प्राकृति एवं महिलाओं की पसंद-ज़िप अध्यक्ष

महिला मंडली कोदवाटांड़ द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रावण मास की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जीवित करते हुए बीते 5 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कोदवाटांड़ में महिला मंडली की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो की जिला परिषद् अध्यक्ष सुनिता देवी उपस्थित रही।

जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं जिप अध्यक्षा के पति चितरंजन साव ने बताया कि कोदवाटांड़ स्थित नंदकिशोर के हाल में महिला मंडली द्वारा श्रावण महोत्सव में सिंगार का गिफ्ट दे कर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जिप अध्यक्षा सुनीता देवी ने कहा कि सावन भारतीय सांस्कृतिक प्राकृतिक और पारिवारिक मूल्य का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है।

जिप अध्यक्षा ने कहा कि सावन माह में झारखंड एवं पूरा देश में धार्मिक, प्राकृतिक एवं संस्कृत कार्यक्रम होता है। कहा कि प्राकृति के हरा भरा रंग के साथ महिलाएं भी हरि साड़ी, हरि चूड़ी सिंगार करना पसंद करती है।

मौके पर सरिता कुमारी, नीतू कुमारी, पिंकी वर्णवाल, माला देवी, आशा विश्वकर्मा, पार्वती देवी, सोमू कुमारी, निशु कुमारी, सुलेखा नायक, मौसमी हलदार पूनम तिवारी, अनीता देवी, परिमला हलदार, सरस्वती देवी, चंदन हलदार, पायल पॉल, प्रिया हलदार, सुनीता देवी, स्मिता देवी, ज्योति देवी, रेखा देवी, प्रियंका देवी, नेहा वर्णवाल, डोली देवी, संगीता देवी, मीना देवी, नजमा, सीमा कुमारी, तारा देवी, चंदा देवी, बिंदु देवी, शोभा देवी, मंजू देवी, संगीता कुमारी, आशा देवी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, प्रीति कुमारी, शिवानी,रेनू रॉय, सिंपी देवी, किरण राज, काजल कुमारी, चमेली देवी, गीता देवी, सुदित्य, सुशीला देवी एवं अन्य दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *