Advertisement

कुआं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत के मोदी टोला रहिवासी प्रभुदेव मुंडा की 23 वर्षिया पत्नी पूनम कुमारी को युवक द्वारा चाकू रेत कर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

ग्रामीण रहिवासियों के अनुसार 12 मई को दोपहर लगभग 12 बजे चपरी के मोदी टोला व जमुनिया डगर के बीच स्थित कुआं पर उक्त महिला अपनी बेटी के साथ नहाने के लिए गई थी। इसी बीच गांव के ही जमुनिया डहर टोला रहिवासी मित्तन महतो के 24 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार महतो ने अचानक महिला पर हमला करते हुए चाकू से गला रेत दिया। जिससे महिला घायल हो गई।

बताया गया कि घटना स्थल पर मौजूद अन्य महिलाओं ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, पर वह भागने में सफल रहा। हो हल्ला सुनकर अन्य ग्रामीण इकठ्ठा हो गए, देखा कि महिला चटपटा रही थी। रहिवासियों ने घायल महिला को नावाडीह सीएचसी ले गए पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने नावाडीह पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद, एसआई राजीव रंजन दल पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। पुलिस उक्त हत्या मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जाता है कि मृतक महिला का पति परदेश में काम करता था। वह 14 मई को चचेरे भाई के शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले घर आया था। मृतक महिला की 3 वर्षीय एक बेटी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *