रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर प्रतिवर्ष 12 मई को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में चास स्थित मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सादे समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इस वर्ष का थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य- सशक्त नर्सिंग जीवन बचाती हैं रखा गया।
कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर नर्सों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ इरफान अंसारी, डॉ एस.सी. मुंशी, डॉ शाहनवाज अनवर, डॉ मनोज श्रीवास्तव समेत कई चिकित्सक उपस्थित रहे। नर्सिंग इंचार्ज उत्तम खवास, संतोषी, पुष्पा, बसंती, पूनम, अलका, पूरब और निमाई ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर वरीय निदेशक डॉ एस.सी. मुंशी ने कहा कि चिकित्सा जगत में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी दयालुता, सहानुभूति और सेवा भावना अस्पताल को बेहतर कार्यस्थल बनाती है। उन्होंने सभी नर्सों को नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में उप चिकित्सा अधीक्षक वंदना सहाय, वरीय प्रशासिका रचना सिंह, अनीता सहित अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply