रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में माराफारी थाना क्षेत्र के बीएसएल एलएच स्ट्रीट-7 स्थित क्वार्टर नंबर 140 रहिवासी मुकेश कुमार राय का 13 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार राय बीते 11 मई से लापता है। बच्चे के घर नहीं लौटने से परिवार में चिंता का माहौल है। मां-बाप और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की जानकारी माराफारी थाना पुलिस को लिखित रूप से दे दी गई है।
लापता सूरज के पिता मुकेश कुमार राय ने बताया कि बीते 10 मई की रात सूरज के देर से घर आने पर उसके दादाजी ने उसे डांट दिया था। अगले दिन सुबह वह तैयार होकर घर से निकला। परिवार को लगा कि वह स्कूल जा रहा है, लेकिन छुट्टी के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। स्कूल पहुंचने पर पता चला कि सूरज उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
![]()













Leave a Reply