रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बीएस सिटी के को-ऑपरेटिव इलाके में पहला कदम एनजीओ द्वारा स्थापित इंडिया थेरापी सेंटर का उद्घाटन 12 मई को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जीवन का मूल उद्देश्य दूसरों की सेवा करना है। दिव्यांग बच्चों के लिए इस प्रकार का थेरापी सेंटर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा। कहा कि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर सुविधा और सहयोग मिलना बेहद जरूरी है। वहीं उप विकास आयुक्त मजूमदार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के विकास और आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो को आगे आकर ऐसे कार्यों में सहयोग देना चाहिए, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण और अवसर मिल सके।

मौके पर उपस्थित जनों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र दिव्यांग बच्चों के उपचार एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में एनजीओ के सदस्य, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply