Advertisement

बगियारी में मंडा पूजा का पूर्व विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगियारी गांव में पारंपरिक मंडा पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गोमियां की पूर्व विधायक बबीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने फीता काटकर पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा भगवान से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भावना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक प्रतिनिधि शेर आलम ने कहा कि मंडा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि रहिवासियों को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और उनमें आपसी प्रेम एवं सहयोग की भावना जागृत करता है। मिथिलेश जायसवाल ने कहा कि मंडा पूजा जैसे पारंपरिक आयोजन गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। इससे क्षेत्र में एकता, भाईचारा और धार्मिक आस्था का संदेश फैलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में इस तरह के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

समाजसेवी ज्ञानेश जायसवाल ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर है। गांवों में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से हमारी परंपराएं जीवित रहती हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *