रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के कुलागुजू गांव में 12 मई को सौ केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने की।

ज्ञात हो कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से क्षेत्र में बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, छोटे व्यवसायियों एवं आम जनों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रांसफार्मर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांवों तक मजबूत आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं बिजली बाधित होने की समस्या बनी हुई थी। नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब रहिवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। कहा कि बिजली व्यवस्था बेहतर होने से कृषि कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा।
![]()













Leave a Reply