Advertisement

सीईआईआर पोर्टल से बेरमो थाना को बड़ी सफलता, 36 मोबाईल बरामद

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के 12 थानों में खोया अथवा चोरी गया 36 मोबाइल की बरामदगी की गयी। इसे सीईआईआर पोर्टल एप से बरामदगी संभव किया जा सका।

बताया जाता है कि संबंधित मोबाइल के स्वामी को जिला के पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना के निर्देश पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह सहित सभी थाना प्रभारी के मौजूदगी में धारको को 12 मई को मोबाइल सौंपा गया।
मोबाइल गुम होने के संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए सभी ओपी एवं थाना प्रभारियों ने मोबाइल का ट्रेस आउट कर मोबाइल की बरामदगी की थी।

ज्ञात हो कि सीईआईआर पोर्टल से बेरमो पुलिस ने 36 खोए/चोरी हुए मोबाइल बरामद की। अनुमंडल पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 36 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार मोबाइल खोने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी बोकारो ने सभी थाना प्रभारियों को खोए हुए मोबाइल सीईआईआर पोर्टल के जरिए बरामद करने का आदेश दिया था।

उक्त आदेश के आलोक में कसमार, गोमिया, महुआडांड़, दुग्धा, जरीडीह, चन्द्रपुरा, चतरोचट्टी, बेरमो, नावाडीह, गांधीनगर ओपी और जंगेश्वर विहार थाना की पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सबसे अधिक 9 मोबाइल कसमार थाना, 5 मोबाइल गोमिया थाना और 3-3 मोबाइल दुग्धा, बोकारो-झरिया ओपी, महुआटांड़, जरीडीह व चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र से बरामद किए गये। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में 12 मई को बरामद सभी 36 मोबाइलों का सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *