Advertisement

अपूर्व 2026 के मुख्य अतिथि होंगे चीफ पोस्ट मास्टर जनरल संजीव रंजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (जीजीएसईएसटीसी) बोकारो में आयोजित होने वाले वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अपूर्व 2026 में झारखंड के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल संजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर संस्थान में उत्साह का माहौल है।

इस संबंध में जीजीएसईएसटीसी संस्थान के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार, फैकल्टी सदस्य डॉ वैभव गुप्ता एवं प्रो. महमूद आलम ने 12 मई मो झारखंड की राजधानी रांची स्थित मेघदूत कार्यालय पहुंचकर संजीव रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान अपूर्व 2026 के आयोजन, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। संजीव रंजन ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निदेशक डॉ जरूहार ने बताया कि कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, कविता पाठ एवं फैशन शो जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में बृहद रात्रि भोज की भी व्यवस्था रहेगी। इसमें जीजीएसईएसटीसी संस्थान के वरीय अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्र-छात्रा एवं कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *