Advertisement

गोविंदपुर लोकल सेल में भ्रष्टाचार के खिलाफ रैयत करेंगे आंदोलन

विस्थापितों द्वारा लगाए गये सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारे

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर लोकल सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर बोकारो थर्मल के रैयतों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। जिसके तहत 12 मई को विस्थापितों ने गोविंदपुर कांटा घर के समीप बैठक की।

जानकारी के अनुसार बैठक में विस्थापितों द्वारा सीसीएल प्रबंधन एवं सेल कमिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी एवं सचिव वाजिद अंसारी ने बताया कि गोविंदपुर सेल कमिटी अपने उदेश्यों से भटक गया है। कहा कि परियोजना से सटे विस्थापित गावों के स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार व लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यहां सेल चालू गया था।

कहा गया कि गरीब ग्रामीणों को आर्थिक मदद देने के नाम पर ट्रक मालिकों से प्रति ट्रक भार क्षमता के अनुसार 78 सौ से 86 सौ रुपया तक वसूल किया जाता है। प्रतिमाह वसूल किए गए लाखों रुपया बेरोजगार ग्रामीणों के बीच वितरण करने के बजाय सीसीएल प्रबंधन के साथ आपसी मिलीभगत से गवन कर आपस में बाट लिया जा रहा है। जिससे लोकल सेल खोलने का आंदोलन करने वाले ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

नेताओ ने सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर अगर सेल कमिटी एवं सीसीएल प्रबंधन विगत पांच वर्षों से किए जा रहे वसूली का हिसाब सभी विस्थापित गावों के ग्रामीणों को संयुक्त बैठक कर नहीं देगी एवं वसूले गए रुपए का बटवारा सभी विस्थापित गावों में नहीं करेगी तो अगले जून माह से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विस्थापित नेताओं ने मैनेजिंग के नाम पर गोविंदपुर लोकल सेल में हो रहे अवैध वसूली की जांच की मांग सीबीआई , आयकर विभाग एवं कोयला मंत्रालय नई दिल्ली से
की है। वही गोविंदपुर सेल कमिटी ने अवैध वसूली की बात से इनकार किया है। इस अवसर पर विस्थापित नेता वाजिद अली, करीम अंसारी, मो जावेद, तैयब अंसारी , रवि तुरी, असगर अली सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *