Advertisement

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस पर किया गया रक्तदान व् वृक्षारोपण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में आजसू पार्टी (Ajsu Party) स्थापना दिवस के अवसर पर महुआडांड़ में वृक्षारोपण एवं रक्तदान किया गया। मौके पर उपस्थित गोमियां विधायक ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं।
जानकारी के अनुसार 22 जून को महुआडांड़ के रिझुनाथ मेमोरियल कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया।

आजसू पार्टी की 35 वां स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्त दान देने के लिए एमसीएच अस्पताल पेटवार में गोमियां विधायक के साथ रक्तदान देने का कार्य किया।

मौके पर गोमियां आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, संतोष महतो, पंचदेव महतो, किशोर महतो, रिंकू कुमार, जलेश्वर महतो ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को विधायक ने अपने हाथों से प्रमाण-पत्र दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं। ऐसा करके हम दूसरों के जीवन को बचा सकते हैं और इसके लिए हमें संकल्पित रहना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *