विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमिया रेलवे स्टेशन (Gomian railway station) के हद में पोल क्रमांक 48/21 के समीप रेल इंजन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार 21 जून की संध्या लगभग 4 बजे बारिश के दौरान लगभग 45 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला की रेल इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। इंजन की चपेट में आने से महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत बाद रेल थाना गोमियां घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में रेल थाना के सहायक अवर निरीक्षक टी कलाल प्रसाद ने कहा कि पोल संख्या 48/21 के बीच अज्ञात महिला इंजन की चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। एएसआई ने कागजी कार्रवाई कर शव को घटनास्थल से थाने गयी, ताकि परिजनों का पता कर दाह संस्कार किया जा सके। समाचार लिखे जाने तक मृतक वृद्ध महिला का पता नहीं चल सका है।
![]()












Leave a Reply