Advertisement

भाजपायीयों ने किया जामतारा विधायक का बहादुरपुर चौक पर पुतला दहन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। भाजपा युवा नेता सह भाजपा प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य एवं झारखंड प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ट के सदस्य मनोज कुमार ठाकुर (Manoj Kumar Thakur) के नेतृत्व में 21 जून को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बहादुरपुर स्थित आवासीय कार्यालय के सामने जामतारा के कांग्रेसी विधायक ईरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के अवसर पर उपस्थित भाजपायीयों ने कहा कि जामतारा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के द्बारा झारखंड भाजपा के प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सह चंदरकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी को अपमानित शब्दों से संबोधित किया था। मो. अंसारी के अपमानित बयान के कारण ही पुतला दहन किया गया है।

वक्ताओं ने कहा कि अगर विधायक अंसारी अपने बयान में बदलाव नहीं किया तो भाजपा द्वारा पुरे प्रदेश में जन आंदोलन किया जायेगा। पुतला दहन के मौके पर जीतेन्द्र सिंह, शशीकांत प्रसाद, दीपक कुमार, अमीत सिंह, धीरेन्द्र सिंह, गोपाल डे, अशोक राय, राखोहरी, युद्धिष्ठिर अड्डी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *