विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में होसिर देवीपुर स्थित भाजपा के वरीय नेता देव नारायण प्रजापति (Leader Dev Narayan prajapati) के नेतृत्व में राज्य के मुखिया हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपायीयों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार 18 जून को भाजपा के वरीय नेता देव नारायण प्रजापति एवं दर्जनों किसानों ने पैक्स में दिए गए धान की राशि अति शीघ्र भुगतान करने को लेकर प्रदर्शन किया।
किसानों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड सरकार को पैक्स के माध्यम से धान देकर मिलने वाली राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ। इस संबंध में वरीय भाजपा नेता देव नारायण प्रजापति ने कहा कि सरकार पैक्स के माध्यम से धान खरीदी थी। साथ हीं कहा गया था कि 15 दिनों में धान संबंधित खरीदी का भुगतान कर दिया जाएगा। मगर अभी तक कोई सकारात्मक कदम सरकार की और से नहीं उठाया गया।
इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। दूसरी और किसानों को वैश्विक महामारी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो किसानों ने आंदोलन करने की बात कही।
मौके पर किसान साड़म मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, तामेश्वर प्रजापति, अमन कुमार, रामदयाल साव, सुनील प्रजापति, नारायण रविदास, अजय प्रजापति, चंदू प्रजापति, सुनील कुमार, रमन यादव, कुंवर सिंह, पप्पू प्रसाद आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply