मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर (समस्तीपुर)। राष्ट्रीय जनता दल समस्तीपुर जिला महासचिव नारायण ठाकुर का निधन पिछले सप्ताह हो गया था। इसे लेकर 17 जून को जिला के हद में रोसड़ा थाना रोड स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस अवसर पर दिवंगत राजद नेता के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी तथा संचालन भाकपा माले जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना ने की। शोक प्रकट करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू तथा समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने संयुक्त रूप से कहा कि एक लोकप्रिय समाजसेवी, ओजस्वी वक्ता तथा चर्चित राजद नेता के रूप में नारायण ठाकुर सदैव याद आते रहेंगे। मौके पर उपरोक्त के अलावा राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिला पार्षद सत्यविंद पासवान, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद नेता राजेश यादव, जितेन्द्र कुमार, संदीप सरकार सहित सैकड़ो स्थानीय रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply