Advertisement

सत्यलोक की स्थापना दिवस पर किया गया पौधारोपण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में सत्यलोक संस्था ने संस्था के स्थापना दिवस पर स्वांग वन बी स्थित नेहरू उच्च विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े कर्मयोगीयो ने स्वयं जगह-जगह गड्ढा खोदकर दर्जनों पेड़ लगाये।
उक्त जानकारी सत्यलोक संस्था के संस्थापक संरक्षक एस एन राय ने दिया। उन्होंने बताया कि 17 जून को संस्था की ओर से पौधारोपण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में 20 फलदार वृक्षों को संस्था के सदस्यों ने अपने हाथों से रोपित किया। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को राशन भी पहुंचाया गया। राय के अनुसार संस्था के सदस्यों द्वारा लगातार जरूरतमंद परिवारों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। यह संस्था विगत 19 वर्षों से जन कल्याण का कार्य करते आ रही है।
उन्होंने बताया कि संस्था वैश्विक महामारी कोविड-19 में भी 550 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवा चुकी है। साथ हीं 150 से अधिक पिछड़े परिवार के बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में संस्था के सदस्यों द्वारा फ्री ऑनलाइन क्लास शुरू किया गया है, जिसमें दूसरे राज्यों के जरूरतमंद छात्र भी जुड़ कर लाभान्वित हो रहे हैं। राय के अनुसार संस्था की पूर्ण जानकारी www. Satyalok.in वेवसाइट पर मिल जाएगी। संस्था पिछड़े वर्गों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और यह प्रयास हमेशा जारी रहेगा।
सत्यलोक संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि जिस तरह से इस महामारी के दौर में भी हमारे कर्मठ सदस्य द्वारा सेवा का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपनी संस्था के कर्तव्यनिष्ठ कर्मठ सदस्यों के हौसला बढ़ाने के लिए अपनी ओर से चंद शब्दों को रखा “हमारे जुनून का नतीजा जरूर निकलेगा। इसी स्याह समुंदर से नूर निकलेगा”। इस विशेष अवसर पर संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत साव, रवि रंजन, राहुल कुमार, बृजेश, शुभम वर्मा ,आनंद निषाद, कुलदीप कुमार, मनीष कुमार, रमीज रजा, रोहन कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *