प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर नीचे बाजार स्थित अपने घर के दरबाजे पर बैठी वृद्ध महिला से 10 जुलाई की शाम अपराधियों ने सोने का चेन छीनकर फरार हो गये।
बताया जाता है कि बगोदर थाना गेट से महज 200 मीटर की दूरी पर बगोदर बाजार में वृद्ध महिला से चेन छीन कर बदमाश फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह कि घटना के वक्त वृद्ध महिला लता देवी अपने घर के बाहर बरामदे में बैठी थी। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। एक ने भुक्तभोगी लता देवी के पास पहुंचकर उनके गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गया।
जब महिला ने शोर मचायी तो स्थानीय रहिवासियों की भीड़ लग गयी, लेकिन तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुका था। घटना सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी की सुचना नहीं है।
![]()













Leave a Reply