Advertisement

मजदूरों के सच्चे नेता थे ददई दुबे-वरुण कुमार सिंह

राकोमसं क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राकोमसं) कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में इंटक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड के पूर्व मंत्री, धनबाद के पूर्व सांसद एवं मजदूरों के नेता स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दिवंगत ददई दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राकोमसं सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर दुबे का जीवन हमेशा संघर्ष पूर्ण रहा है। उन्होंने अपने जीवन काल में मुखिया से लेकर विधायक, मंत्री, सांसद एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक रहे, परंतु वे हमेशा सड़क से लेकर संसद तक मजदूरों की बुलंद आवाज बने रहे। उनके नहीं रहने से ट्रेड यूनियन के साथ-साथ कांग्रेस को भी भारी क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा को राकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, बीएंडके क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सरफुद्दीन, जारंगडीह कोलियरी शाखा अध्यक्ष योगेंद्र सोनार, अशोक कुमार ओझा, आर आर शॉप शाखा सचिव हसनैन हैदर खान, शाखा अध्यक्ष अर्जुन राम, बोकारो कोलियरी शाखा सचिव शिव कुमार, अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने भी संबोधित किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से किशुन मंडल, ब्रजेश सिंह, पप्पू लाला, हेमंत सिंह, अनिल सिंह, एस एन रेड्डी, गोविंद साव, अनिल शर्मा, गौर बाउरी, राजीव सिंह, भीम नारायण मंडल, सुबोध सिंह, देवराज भुइयां, अशोक, कृष्ण हरि, मनोज सिंह, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद जमील, अजय मंडल, अर्जुन सिंह, मोहम्मद सिकंदर व् अन्य उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मोहम्मद वकील अंसारी, संचालन अशोक कुमार ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन जोगेंद्र सोनार ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *