Advertisement

शहरी मतदाताओं को जागरूक करने मैदान में डीसी-एसपी, एसआईआर का संयुक्त निरीक्षण

बीएस सिटी के विभिन्न डिजिटाइजेशन केंद्रों में संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की समीक्षा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीना ने 10 जुलाई को बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान का संयुक्त निरीक्षण किया। मौके पर ईआरओ सह एसडीओ चास प्रांजल ढांडा उपस्थित थी।

इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रो पर चल रहे गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा बीएलओ को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी एवं एसपी ने बोकारो के सेक्टर नाइन बी स्थित रन विजय स्मारक उच्च विद्यालय के डिजिटाइजेशन‌ बूथ क्रमांक-208, 209 एवं 210 का निरीक्षण किया। यहां संबंधित बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा आगामी 12 जुलाई तक शत-प्रतिशत वितरण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस क्रम में डीसी एवं एसपी की उपस्थिति में टीम ने सेक्टर नाइन ए स्थित बीएसएल के आवास क्रमांक 1476 में मतदाता प्रयाग डे से मुलाकात कर स्वयं गणना प्रपत्र भरवाया तथा मौके पर ही उसका डिजिटाइजेशन भी कराया। डीसी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समय पर गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं डीसी एवं एसपी ने बूथ क्रमांक 225 एवं 226 का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित बीएलओ से शेष बचे प्रपत्रों का वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य आगामी 12 तक पूर्ण करने को कहा।

डीईओ सह डीसी ने कहा कि एसआईआर राष्ट्रहित एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी मतदाता स्वयं इसमें भागीदारी निभाएं तथा अपने आसपास के रहिवासियों को भी जागरूक कर गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के क्रम में सेक्टर वन बी/सी (दीक्षा संस्थान), सेक्टर नाइन बी, सेक्टर आठ ए, सेक्टर थर्ड डी एवं सेक्टर थर्ड ए स्थित विभिन्न डिजिटाइजेशन केंद्रों का भी भ्रमण किया गया।

Bbbbअधिकारियों ने बूथ क्रमांक 245, 325, 326, 298, 286, 287, 288 एवं 289 पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर संबंधित बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *