रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के समीप के जंगल में भारी संख्या में वोटर कार्ड और एटीएम कार्ड फेंके जाने की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल में सर्च अभियान चलाया।
बताया जाता है कि बीते 11 मई की देर रात पुलिस ने जंगल के एक हिस्से से बड़ी संख्या में वोटर कार्ड एवं एटीएम कार्ड बरामद किए है। बरामद सभी कार्डों को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार्ड असली हैं या नकली तथा वैध हैं या अवैध। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर कार्ड जंगल में किसने और किस उद्देश्य से फेंके। मामले को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। संबंधित विभागों से भी कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
![]()













Leave a Reply