Advertisement

मेला घूमने नाना घर बोकारो थर्मल आये 14 वर्षीय फैजल रजा लापता

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। राजबजार बोकारो थर्मल से 14 वर्षीय छात्र फैजल रजा लापता होने की सूचना है। फैजल रामगढ़ के कुजू का रहने वाला है। वह डीएवी पब्लिक स्कूल कुजू में पढ़ाई करता है।

जानकारी के अनुसार लापता फैजल राजाबजार बोकारो थर्मल रहिवासी अपने नाना गुलाम जिलानी के घर मेला घूमने आया था। बताया जाता है कि 25 अक्टूबर की सुबह लगभग 5.30 बजे नाना घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजन द्वारा उसके लापता होने से संबंधित लिखित शिकायत आवेदन बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। समाचार प्रेषण तक लापता फैजल का पता नहीं चल सका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *