Advertisement

​रांची में भाजपा की हुंकार: झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनेगी-नितिन नवीन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा नेताओं ने राज्य की भावी राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है।

​भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान गठबंधन सरकार की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।

​ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और राज्य सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। अपने भाषण के दौरान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर भ्रष्ट शासन, कानून-व्यवस्था की स्थिति और युवाओं के मुद्दों को लेकर उन्होंने तीखे हमले किए। उक्त महत्वपूर्ण बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां आदित्य साहू ने भी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा।

​भाजपा के इस कड़े रुख और दावे के बाद झारखंड के सियासी हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहाँ भाजपा कार्यकर्ता इस बयान के बाद नए उत्साह के साथ चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं, वहीं जेएमएम और उसकी सहयोगी पार्टियां भी भाजपा के आरोपों का जवाब देने की रणनीति बना रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *