रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के आईसीयू में भर्ती बीएसएल कर्मचारी अरविंद पासवान की पत्नी निकिता कुमारी ने एक नगर सेवा के अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
मामले में पीड़िता ने एससी/एसटी थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उनके पति नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान विक्की कुमार और विक्की यादव बातचीत के बहाने उन्हें ले गए और कथित तौर पर पीछे से सिर पर हमला कर दिया। हमले में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका बीजीएच के आईसीयू में इलाज चल रहा है।
कर्मी के पत्नी का आरोप है कि पिछले एक महीने से उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें ड्यूटी से वंचित रखने, नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने और जातिसूचक अपमान करने के भी आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में बीएसएल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
![]()













Leave a Reply