Advertisement

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छह महीने में 684 मोबाइल बरामद, 57 लौटाए

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मोबाइल गुम होने या चोरी होने से परेशान जिलावासियों के लिए बोकारो पुलिस ने पहल राहत लेकर आई है। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर जिले में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार बीते 26 सितंबर से 25 अक्टूबर तक जिला के हद में चास, बेरमो (तेनुघाट), नगर और बोकारो मुख्यालय क्षेत्र में कुल 57 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन के बाद वास्तविक मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे गए।

पुलिस के अनुसार पिछले छह महीनों में कुल 684 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए हैं। वहीं, मोबाइल चोरी के मामलों में तीन कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बोकारो पुलिस ने आम जनों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें और सरकारी सीईआईआर पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करें। यदि बरामद मोबाइल का इस्तेमाल कोई अन्य करता है, तो इसकी सूचना पुलिस और आवेदक को दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *