रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के जरुवाटाँड़ में 25 अक्टूबर को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पुत्र झामुमो नेता विनय कपूर ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर झामुमो नेता ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है, ताकि यहां के खिलाड़ी आगे चलकर प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सके।
टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र के सैकड़ो खेल प्रेमियों और युवाओं मे उत्साह देखा गया।
![]()













Leave a Reply