Advertisement

​मधुकरपुर में लक्खी पूजा पर माता जागरण, पूर्व विधायक ने टेका माथा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)​। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में मधुकरपुर गाँव में लक्खी पूजा के पावन अवसर पर भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पूजा-अर्चना कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने माँ लक्खी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

​कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। माँ लक्खी की कृपा से क्षेत्रवासियों के जीवन में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे, यही माँ के चरणों में मंगलकामना है।

बताया जाता है कि ​जागरण के शुभारंभ के साथ ही पूरा क्षेत्र माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों की भारी भीड़ उपस्थित रही। दर्शक रातभर भक्ति गीतों के सागर में गोता लगाते रहे।
​

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *