प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह (झारखंड)। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्म पत्नी और गिरीडीह विधानसभा उप चुनाव के उम्मीदवार श्वेता शर्मा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहिवासियों के दुःख दर्द में भाग ले रही है।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में 25 अक्टूबर को श्वेता शर्मा ने कहा कि वे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के सभी राजनीतिक पार्टियों का और विधानसभा क्षेत्र के आम जनों का आशीर्वाद चाहती है।
उन्होंने कहा कि उनके पति भले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़े थे और सोरेन परिवार का विश्वासी माने जाते हैं, पर वे गिरिडीह के सभी पार्टी के एवं आम जन को साथ लेकर चलने पर विश्वास करते थे।

उन्होंने कहा कि उनका सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के एक एक मतदाता से मिल सकूं ताकि बड़े, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सके। यही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि उनके पति का सपना और विकास कार्य जो अधूरा रह गया है उसे वे पूरा करने का काम करेंगी।
![]()













Leave a Reply