Advertisement

पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला का हत्यारोपी, 24 घंटे में मामले का उदभेदन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में 14 मई को प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी में महिला की हुई हत्या मामले का 24 घंटा के भीतर उद्भेदन का दावा किया। मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विगत 12 मई को नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी में एक महिला को कुएं के पास नहाने के दौरान छेड़खानी करने एवं गला काट कर हत्या करने की घटना हुई थी। इसके बाद नावाडीह थाना में कांड क्रमांक 36/26, अपराध की धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिक अभियुक्त चपरी रहिवासी पिंटू महतो के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया एवं कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त आरोपी पिंटू कुमार महतो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के निशानदेही पर घटनास्थल के आसपास से कांड में प्रयुक्त धारदार ख़ून लगे चाकू को विधिवत जप्त किया गया।

कहा गया कि गिरफ्तारी से पुर्व आरोपी फरार होने की फिराक में था, जिसे चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। कहा कि पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आया है कि आरोपी बिगरैल स्वाभाव का था। घटना के दिन उसने अपने परिवार जनों के साथ भी मारपीट किया था। छापामारी दल में पुलिस उपाधिक्षक (प्रतीक्षारत) सह बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, थाना प्रभारी, थाना प्रभारी दुग्दा मनीष कुमार, ओपी प्रभारी बोकारो झरिया श्रीनिवास कुमार सिंह, थाना प्रभारी पेक नारायणपुर नितीश कुमार, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक नावाडीह थाना राजीव रंजन सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *