Advertisement

दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रमों से जगमगाया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर टू ए स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 6 नवंबर को दीपावली की पूर्व संध्या पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भैया-बहनों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान भैया-बहनों ने छठ गीत एवं पारंपरिक लोकगीतों का मनमोहक गायन प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की छटा बिखेरी। वहीं मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय, सांस्कृतिक एवं दीपावली के उल्लास से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने भैया-बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम ने बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति उनकी आस्था को भी सुदृढ़ किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *