Advertisement

श्रीअय्यप्पा स्कूल में दिवाली-छठ उत्सव की धूम, 60 छात्रों को मिली कराटे बेल्ट

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के श्रीअय्यप्पा पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर बीते 4 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक सभा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने छठ के लोकगीत प्रस्तुत किए और आकर्षक झांकी के माध्यम से पर्व की परंपराओं एवं धार्मिक महत्व को जीवंत किया।

बताया जाता है कि इसके बाद 6 नवंबर को कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थियों ने विशेष असेंबली में कराटे का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 60 विद्यार्थियों को बेल्ट प्रदान की गई। इनमें 33 को पीली, 26 को नारंगी और एक छात्र को हरी बेल्ट मिली।

कार्यक्रम में चेयरमैन पी. राजगोपाल, वाइस चेयरमैन शशींद्रन करात, मोहनन आर. नायर, जनरल सेक्रेटरी ई. एस. सुसीलन सहित बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे। निदेशक डॉ एस. एस. महापात्रा ने त्योहारों के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या पी. शैलजा जयकुमार ने अनुशासन और संस्कारों को जीवन की सफलता का आधार बताया। वहीं उप-प्रधानाचार्य सुरेश बाबू एवं राजलक्ष्मी के मार्गदर्शन में उक्त आयोजन संपन्न किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *