Advertisement

चिन्हित भवन में आरटी-पीसीआर लैब संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

पीपीपी मोड पर लैब संचालन प्रारंभ करने को ले प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 6 नवंबर को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने सेक्टर-5 स्थित चिन्हित भवन में आरटी-पीसीआर लैब के संचालन को लेकर बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला उपायुक्त ने झा आरटी-पीसीआर लैब का संचालन प्रारंभ करने की दिशा में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी सिविल सर्जन से प्राप्त की। उन्होंने लैब संचालन से पूर्व आवश्यक तैयारियों में तेजी लाने, स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाले मानव संसाधन की मैपिंग करने तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर लैब का संचालन प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित भवन के संचालन को लेकर बीएसएल प्रबंधन के साथ एमओयू के नवीनीकरण की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में उपायुक्त ने इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने कहा कि लैब के संचालन से जिले के रहिवासियों को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रस्ताव के अनुसार, बीपीएल परिवारों को निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अन्य के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर जांच की व्यवस्था होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *