Advertisement

मिथिला एकेडमी स्कूल में दीपावली व् छठ, रंगोली प्रतियोगिता में विद्यापति सदन प्रथम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में 6 नवंबर को दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा और अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रोशनी और पारंपरिक कलाकृतियों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों, नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से दीपावली की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण तथा छठ की पावन परंपराओं को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) की विधिक सलाहकार प्रियांशी झा मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रही। प्राचार्य अमर प्रसाद और उप-प्राचार्य देब दुलाल मित्रा ने पौधा एवं शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विद्यापति सदन ने प्रथम, वाचस्पति सदन ने द्वितीय, भारती सदन ने तृतीय तथा बिरसा सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में सीमा कुमारी एवं देब दुलाल मित्रा शामिल रहे।

मौके पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सचिव दिलीप कुमार झा एवं प्राचार्य अमर प्रसाद ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी, जबकि उप-प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *